
हरिद्वार। आगामी 12-14 दिसंबर 2025 को हरियाणा के पंचकुला में आयुर वैद्य फाउंडेशन के द्वारा तीन दिवसीय राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
आयुर वैद्य फाउंडेशन टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब देश के आयुर्वेद को जन जन तक पहुँचाने के लिए कार्य कर रही पतंजलि योगपीठ के आचार्य बाल कृष्ण जी ने कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित रहने की अपनी स्वीकृत प्रदान करते हुए आयुर्वेद महोत्सव की पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया।
आयुर वैद्य फाउंडेशन के डॉ ऋषभ ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि यह संस्था का चौथा कार्यक्रम है और हर बार हम लोगों ने आचार्य बाल कृष्ण जी को आमंत्रित किया लेकिन कुछ व्यस्तता के कारण उनका आना नहीं हो सका था, इस बार के कार्यक्रम में आपने आने की बात कही इससे हमारी पूरी में ऊर्जा का जो संचार हुआ है उसे शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है। पतंजलि योगपीठ के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने से कार्यक्रम को निश्चित ही बल प्रदान होगा।
आपको बताना चाहेंगे कि इस राष्ट्रीय आयुर्वेद महोत्सव 2025 के लिए संस्था विगत एक वर्ष से कार्य कर रही है. संस्था के इस कार्यक्रम के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह थामी, सहित उत्तर प्रदेश व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ ही आयुष मंत्री भारत सरकार ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किया है।



