
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष डॉ. अभिषेक शर्मा ने सोमवार के शुभ अवसर पर बाबा दूधेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पहुंचकर बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उन्होंने जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मंदिर के महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम जाना। महंत जी ने डॉ. शर्मा को प्रसाद व पटका भेंट कर आशीर्वाद स्वरूप सम्मानित किया।
डॉ. अभिषेक शर्मा ने कहा कि “बाबा दूधेश्वरनाथ के दर्शन से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई। महंत नारायण गिरी जी का आशीर्वाद समाज सेवा की प्रेरणा देता रहेगा।”



