
मुरादनगर। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तथा उनके जन्मदिन पर विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन कला अध्यापक व एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं की दौड़ लगाई गई। तथा सभी छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन परिचय, व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व से अवगत कराया ।व बताया कि 31 अक्टूबर भारत में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। जिसकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका थी। इस दिन का आरंभ भारत सरकार द्वारा सन 2014 में किया गया था। इस दिन विद्यालय में रन फॉर यूनिटी, शपथ ग्रहण समारोह आदि प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। इस दिन का उद्देश्य लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के महत्व को याद दिलाना है इस साल यह दिवस एक भारत आत्मनिर्भर भारत,थीम पर मनाया जा रहा है। जो देश के सशक्त और आत्म निर्भर बनने के संकल्प को दर्शाता है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।



