जंगली जानवर का चार युवकों पर हमला, कैमरे में भागता कैद हुआ जंगली जानवर

कैसरगंज,(आनन्द सागर मिश्र)। तहसील क्षेत्र के ग्राम गंडारा में सुबह चार लोगों पर जंगली जानवर ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए और हमलावर घायल करने वाले जानवर को लाठी लेकर दौड़ाया तो जंगली जानवर भाग निकला, इस दौरान गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए वीडियो कैद हो गया। गंडारा गांव मे जंगली जानवर का हमला जिन चार लोगों पर हुआ है, उनमें तीन बच्चे व एक वयस्क शामिल हैं। जिन चार लोगों पर हमला किया है जंगली जानवर ने उनमें एक सात साल का बच्चा किशन, खातीजा उम्र डेढ़ साल के करीब, रुबीना, 15, साल व अली शेर 38, साल के बताए जा रहे है। इस घटना के बाद से इलाके के लोग चौकन्ना हो गए है, मौके पर ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों ने पहुंच कर सभी घायलों का इलाज कराया है इस बारे ग्रामीणों ने बताया जंगली जनवर ने चार लोगों पर हमला किया है।

इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।



