अध्यात्मगाजियाबादसांस्कृतिक

ममता की छांव सेवा ट्रस्ट ने स्कूल के बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव

गाजियाबाद (सुशील कुमार शर्मा)। ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा शुक्रवार 17 नवंबर 25 को ट्रस्ट द्वारा रविदास कालोनी, विजय नगर में संचालित इन्दू शिशू विद्या सदन में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्कूल समीति के प्रबंधक डॉ.राज कुमार आर्य के द्वारा हवन की उपयोगिता बताते हुए सामूहिक हवन किया गया। दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बच्चों द्वारा बनाए गये दीपकों को सभी ने मिलकर प्रज्वलित किया । ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल इन्दु शिशु विद्या सदन के बच्चों ने सिर्फ दीपक ही नहीं ,थर्माकोल द्वारा लक्ष्मी जी और गणेश जी का मन्दिर, शुभ-लाभ, कलश और रंग -बिरंगे दीपक,शुभ दीपावली के सुन्दर पोस्टर भी तैयार करके स्कूल को सजाया था।स्कूल की छात्राओं ने स्कूल के दरवाजे को सुन्दर रंगोली से सजाया।
दीपोत्सव के पश्चात स्कूल के अध्यक्ष लखमी चंद गोयल और उनकी पत्नी चंद्रकांता गोयल ने बच्चों को मिष्ठान के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दीं। ट्रस्ट के द्वारा सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं को उपहार के साथ-साथ दीपावली की हार्दिक बधाई दी गयी।
दीपोत्सव के इस कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मेघराज अरोड़ा, संरक्षक डा.राज कुमार आर्य ,मुन्नी लाल बरनवाल ,सतीश चंद्र, मंत्री आमोद कपूर, सचिव व स्कूल की प्रिंसिपल सीमा शर्मा, मिडिया प्रभारी सुशील शर्मा, कोऑर्डिनेटर एस.के. उपाध्याय, विशिष्ट सदस्य बाल कृष्ण कुकरेजा , सुधा रानी,शलभ गुप्ता, रानी ममता,प्रीती कुकरेजा, नीतान्या अरोड़ा,उप प्रधानाचार्या मंजू मल्होत्रा , योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ,शिक्षक राजेश सिंह , शिक्षिका प्रिया सेठी, कुमारी मुस्कान, कुमारी संध्या व आयुष कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button