अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ मेंछात्र-छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

गाज़ियाबाद।अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर में अध्ययनरत बी०ए०एलएलबी० प्रथम वर्ष व द्वितीय वर्ष के छात्र व छात्राओ की मेहन्दी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कॉलेज की डारेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि मेहन्दी का केवल सौन्दर्य ही नही है, बल्कि इसके औषधीय गुण भी होते है। जिससे गर्मी और तनाव से राहत मिलती है। मेहन्दी प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक है।
प्रोफेसर डा० मधु जी ने कहा कि कई संस्कृतियो में मेहन्दी का सौभाग्य, समृद्वि और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है।
सहायक प्रोफेसर सुश्री अन्जु रानी जी ने कहा मेहन्दी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना, मन और तन को शान्त करना और तनाव तथा घबराहत को कम करती है।
मेहन्दी प्रतियोगिता में विधि विभाग के छात्र व छात्राओ में भावना ने प्रथम स्थान, मन्तशा ने द्वितीय स्थान, मुशररत ने तृतीय स्थान एव रजत, मानवी, वंश व जतिन को सात्वना पुरस्कार के लिए चयनित किये गये है।




