
गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। एम.एम.एच. कॉलेज, गाजियबाद व गिन्नी देवी गर्ल्स (पीजी) कॉलेज मोदीनगर के साथ 6 अक्टूबर एम.ओ.यू. (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर हुए। एम.एम.एच.कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर संजय सिंह जी व गिन्नी देवी गर्ल्स (पीजी) कालेज की प्राचार्या प्रोफेसर पूनम शर्मा जी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर एक दूसरे कालेज के साथ शैक्षणिक गतिविधियो मे भाग लेना, रिसर्च साझा करना व कला व ड्राइंग व पेंटिंग मे विशेष प्रतिभाग करना सम्मलित रहा। इसी क्रम में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी हुआ।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति की उपयोगिता, विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, बेकार वस्तुओं के पुनः उपयोग, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद और गिन्नी देवी गर्ल्स (पीजी) कॉलेज, मोदीनगर के बीच हुए एम.ओ.यू. पर हस्ताक्षर एक महत्वपूर्ण कदम है, जो दोनों कॉलेजों के बीच शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। इस समझौते के तहत, दोनों कॉलेजों के विद्यार्थी एक दूसरे के साथ मिलकर प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों और शोध कार्यों में भाग ले सकेंगे, जिससे उनके शैक्षणिक और सृजनात्मक कौशल में वृद्धि होगी।
डॉ. राजपाल त्यागी और अकांक्षा सारस्वत जैसे समन्वयकों की भूमिका इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण रही है। दोनों कॉलेजों के बीच इस तरह के सहयोग से निश्चित रूप से विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तिगत विकास में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर एम.एम.एच. कॉलेज तथा गिन्नी देवी (पीजी)कॉलेज के शिक्षक गणो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमे प्रो.शालू त्यागी नैक समन्वयक प्रो.आभा दूबे मिशन शक्ति समन्वयक, प्रो. प्रकाश चौधरी डीन आफ कालेज, प्रो. रोजी मिश्रा, प्रो. राखी द्विवेदी, प्रो.सुता चौधरी, प्रो. सुभाषिनी शर्मा, प्रो. उत्तम कुमार, डाॅ. हरिदत्त शर्मा, डाॅ. उमेश भाटी प्रो. रेनू सिंह राणा,प्रो. कामना यादव, व प्रो. विक्रम सिंह एम.एम.एच.कालेज गाजियाबाद से तथा डाॅ. अकांक्षा सारस्वत व डाॅ. ऐश्वर्या बहुगुणा गिन्नी देवी गर्ल्स पी.जी.कालेज मोदीनगर से उपस्थित रही।



