
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। एम. एम. एच. कॉलेज ग़ाज़ियाबाद में इंस्टिट्यूशनल इनोवेशन सेल और इको क्लब के संयुक्त तत्त्वधान में वेस्ट मैनेजमेंट के सृजनात्मक आयामों पर अंतर्महाविधालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें स्नातक और परास्नातक स्तर के छात्र छात्राओं ने बड़े स्तर पर भागीदारी की। जनपद ग़ाज़ियाबाद के प्रमुख महाविधालय शंभु दयाल डिग्री कॉलेज, एल. आर. कॉलेज, साहिबाबाद, वी. एम. एल. जी. कॉलेज, रॉयल कॉलेज, रामा कॉलेज के 87 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वेस्ट मैटेरियल से विधार्थियों ने बहुत सुंदर, आकर्षक और क्रिटिव मॉडल बनाये। प्रतिभागियों के हुनर का मूल्यांकन प्रोफेसर श्रीमती आलोक और प्रोफेसर जौहरी आई. टी. एस. मोहन नगर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत मे दोनों जूरी सदस्यों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इको क्लब की कांविनोर डॉ रीमा उपाध्याय ने वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व को समझाया वही आई आई सी कंवीनेर प्रोफेसर अपर्णा मल्होत्रा ने एम एम एच कॉलेज की इंस्टिट्यूशनल इनोवेशन सेल के विकास क्रम पर प्रकाश डालते हुए सेल की प्रमुख उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

महाविधालय के प्राचार्य जी प्रोफेसर संजय सिंह ने अथितियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए वेस्ट मैनेजमेंट की भूमिका के लिए पर्यावरण संरक्षण में योगदान पर चर्चा की। सफल संचालन कर रही एकता कसाना ने प्रतिभागियों से सवाल पूछ कर कार्यक्रम को इंटरैकेटिव बनाया। वही कार्यक्रम के अंत में एम. एम. एच. कॉलेज की इनोवेशन सेल के कोर्डिनेटर प्रोफेसर डॉ राकेश राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविधालय के विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए महाविधालय के प्राचार्य प्रोफेसर संजय सिंह ने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रेरक संदेश दिया। कचरे के सदुपयोग की इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रॉयल कॉलेज ऑफ लॉ की छात्रा पारुल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वही द्वितीय स्थान एल. आर. कॉलेज की रिया का रहा तथा तृतीय स्थान पर एम. एम. एच. कॉलेज की आकांक्षा और रूपम रही। वही एम. एम. एच. की ही बी काम की छात्राओं गुनगुन, आकांक्षा और हिना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

एक सांत्वना प्राइज रॉयल कॉलेज के बी काम स्टूडेंट प्रियांश को भी दिया गया। इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य जी ने सभी सक्रिय शिक्षकों की सराहना की, विधार्थियों का उत्साह वर्धन किया।



