Homeशिक्षा

एम.एम.एच. कॉलेज विधि विभाग में नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन

गाज़ियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को एम.एम.एच. कॉलेज, गाज़ियाबाद के विधि विभाग द्वारा नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत हेतु एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात माननीय प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। उन्होंने नए छात्रों को बधाई दी और उनके शैक्षणिक जीवन की नई यात्रा के लिए प्रोत्साहित किया।

उद्घाटन सत्र की शोभा प्रो. प्रकाश चौधरी (डी.एस.डब्ल्यू.), प्रो. आर.एस. यादव (मुख्य अनुशासनाधिकारी) तथा डॉ. के.के. सिंह (परीक्षा प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी।

विभागाध्यक्ष प्रो. पंकज त्यागी ने विभाग की उपलब्धियों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, संभावनाओं तथा व्यावसायिक विकास पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सभी सम्मानित संकाय सदस्य – प्रो. सुनयना त्रिसाल, प्रो. रीमा अग्रवाल, प्रो. सीमा शर्मा, डॉ. पूनम चौधरी, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रीति रावत,  डॉ. उमेश कुमार और डॉ. नैपाली जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि की।

कार्यक्रम का समापन छात्रों के प्रश्नों एवं उनकी सक्रिय भागीदारी के साथ हुआ, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की उत्सुकता परिलक्षित हुई।
कार्यक्रम का सफल संचालन शोधार्थी कशिश चौधरी, गर्विता यादव और अवधेश वर्मा द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button