गाजियाबाद

मुरादनगर में श्री आदर्श रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, प्रभु श्रीराम के राजतिलक और भजन संध्या ने मोहा मन

मुरादनगर। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में कलाकारों द्वारा प्रभु श्री राम भरत मिलाप, श्री राम के राजतिलक तथा भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
हनुमान जी नंदी ग्राम में पहुंचकर भरत जी को समाचार देते है, कि श्री राम अयोध्या लौट रहे हैं। यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं और अयोध्या वासी दीप जलाकर नाचते गाते खुशी मनाते हैं। भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है। श्री राम तीनों माताओं से मिलते हैं और गुरु वशिष्ठ प्रभु श्री राम का राजतिलक कराते हैं। राजतिलक के अवसर पर पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। राजतिलक के बाद मंच पर भजन प्रवाहको चेतन बृजवासी तथा लुभानी बृजवासी द्वारा प्रस्तुत भजनों और फूलो की होली ने सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ रामलीला महोत्सव का समापन हो गया।
इस अवसर पर न्यू उदय कैला महारानी रामलीला एवं रासलीला मंडल के कलाकारों को कमेटी ने पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, योगेंद्र गुप्ता लिली, प्रमोद गोयल, बालकिशन बंसल, डा बबिता गर्ग, हर्षित गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, अमरीश गोयल, राजकुमार गोयल, रमन गोयल, लखमीचंद सिंघल, महेशचंद सिंघल, संजय गोयल, मोहित त्यागी, अनिल गोयल, दीपक गोयल, मनोज सिंघल, नरेश गुप्ता (बबली), योगेश सिंघल, भूपेंद्र पाल, सुदर्शन प्रसाद, विश्रांत कौशिक, ललित गोयल, निर्मला रानी, शालिनी गोयल, अमिता गोयल, सुमन गर्ग, सपना गोयल, सारिका गोयल, सीमा, गीता चौधरी, तनु शर्मा, रीटा प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button