
मोदीनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में विश्व शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर 2025 मनाया गया। कॉलेज की डायरेक्टर डा० पूनम गोयल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षको के योगदान को पहचाना जा सके और अनेक अधिकारो व जिम्मेदारियो पर ध्याान केन्द्रित किया जा सके। यह दिन दुनिया भर में शिक्षको की मेहनत, समर्पण और समाज में उनके योगदान को सलाम करने का अवसर देता है।

कॉलेज के अध्यक्ष शिक्षाविद सीए• डा०अनुज गोयल ने अपने सन्देश में कहा कि अन्तराष्ट्रीय संगठनो के सहयोग से इस दिन को शिक्षको की वैश्विक भूमिका को स्वीकार करने और उनके पेशे के सम्मान को बढावा देने के लिए मनाया जाता है।
प्रोफेसर डा० मधु ने कहा कि एक शिक्षक का आर्शीवाद सभी विद्यार्थियो के जीवन को रोशनी से भर देता है। प्रोफेसर डा० पंकज जी ने कहा कि शिक्षक केवल पढाते ही नही, बल्कि वह छात्रो को जीवन मे सकारात्मक नजरिया अपनाने और अपने सपनो को कड़ी मेहनत से हासिल करने का जुनून भी विकसित करते है। सहायक प्रोफेसर अन्जु रानी ने कहा कि यह दिन शिक्षको की स्थिति से सम्बन्धित 1966 की अन्तराष्ट्रीय श्रम संगठन/यूनेस्को अनुशांसा को अपनाने की वर्षगाठ के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। सहायक प्रोफेसर श्री प्रदीप तोमर ने कहा कि विश्व शिक्षक दिवस का उददेश्य शिक्षको के काम का जश्न मनाना उनकी सराहना करना और शिक्षा के क्षेत्र में उन्हे बेहतर बनाने के अवसरो पर विचार करना है।
इस अवसर पर बी०ए०एलएलबी० के छात्र व छात्राएं अस्मिता जैन, मानवी, कविन्द्र त्यागी, वंशकुमार, जतिन कुमार, समद, किशनकुमार नें भी विश्व शिक्षक दिवस पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किये।



