Homeअध्यात्मगाजियाबादशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

श्री हंस इंटर कॉलेज में विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में दिनांक 15 नवम्बर को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद शर्मा एमएलसी शिक्षक सीट मेरठ सहारनपुर मंडल। ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। जिसमें विधालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, प्रबंधक श्री त्रिवेणी दत्त शर्मा जी, सह प्रबंधक आनंदी प्रसाद बाबू जी ने सहयोग किया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सांस्कृतिक प्रोग्राम में श्री हंस इंटर कॉलेज, माता राजेश्वरी पब्लिक स्कूल, हंस प्राथमिक पाठशाला के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम से शमा बांधा। मुख्य अतिथि श्री श्री चंद शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। तथा अपने संबोधन में श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर के अनुशासन, एनसीसी, स्काउट ,स्काउट बैंड व कलर पार्टी की भूरि भूरि प्रशंसा की। व कहा कि आपका सौभाग्य है कि आप एक संत द्वारा स्थापित संस्था में पढ़ रहे हैं। आप इस संस्था से अच्छी शिक्षा, संस्कार ग्रहण कर देश के प्रत्येक कोने में इनका प्रचार प्रसार करें। तथा एक अच्छे पद पर आसीन होकर राष्ट्र की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका अदा करें। तत्पश्चात कॉलेज की प्रबंध समिति ने तीनों विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ने किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री त्रिवेणी दत्त शर्मा, सह प्रबंधक श्री आनंदी प्रसाद बाबूजी, कोषाध्यक्ष सुनील पोद्दार जी, अध्यक्ष अशोक कुमार टीटोरिया जी, महात्मा ज्ञानशब्दानंद जी, महात्मा सत्यबोधानंद महात्मा अक्षरानंद जी, मंजूषा सोहर,रावत जी, रामनाथ जी व विद्यालय के समस्त अध्यापक गण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button