Homeगाजियाबादप्रदर्शनशिक्षा

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों का एक समूह अटेवा संगठन के नेतृत्व में शहीद स्मारक मेरठ से पदयात्रा शुरू

मुरादनगर। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों का एक समूह अटेवा संगठन के नेतृत्व में सुबह 11 बजे शहीद स्मारक मेरठ से पदयात्रा शुरू की।
शाम 6 बजे यह पद‌यात्रा श्री हंस इण्टर कालेज मुरादनगर में पहुंची। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार शर्मा जी ने पुष्प माला द्वारा पदयात्रियो का स्वागत किया। जिसमें विद्यालय के अन्य अध्यापक एनसीसी ऑफिसर डॉ० अमित कुमार, श्री अखलेश कुमार, श्री रामकुमार ,शेषप्रताप, श्री सुमित कुमार, श्री दिनेश बाबू जी भी स्वागत टीम में शामिल हुए। अटेवा संगठन की मुख्य माँग पुरानी पेंशन योजना है। स्थान-स्थान पर सम्मानित अध्यापको का पुष्प माला द्वारा स्वागत किया गया। यह पदयात्रा 25 नवंबर 2025 को जंतर मंतर नई दिल्ली में संपन्न होगी। तथा पद‌यात्रा में श्री कवीन्द्र खगरी (मंडल महामंत्री अटेवा विजय कुमार (जिला प्रचार मंत्री अटेवा), महेन्द्र यादव जी, जयभगवान यादव, सतीश कुमार शर्मा MDA मेरठ, कपिल शर्मा (जिला प्रवक्ता अटेवा), मुनीराम सिंह (जिला अध्यक्ष अटेवा, संजय तोमर (वरिष्ट उपाध्यक्ष अटेवा, नरेन्ड पाल सिंह, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार , तनिश , राहुल कुशवाहा,हनी , वैभव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button