Homeशिक्षा

बाल दिवस पर विद्यालय में भव्य बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए। जूस, स्नैक्स, चाट-पकौड़ी, फन गेम आदि के स्टॉल बच्चों ने स्वयं तैयार किए, जिसमें सामग्री से लेकर सजावट तक हर कार्य बच्चों ने खुद किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन एमडीएम जिला समन्वयक श्री टिंकू कंसल द्वारा किया गया। जिला MDM सेल से कंप्यूटर ऑपरेटर श्री नरेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मेले में बच्चों की भागीदारी देखने लायक थी। हर बच्चे के चेहरे पर उत्साह, उमंग और खुशी झलक रही थी। उन्होंने पूरे मन से स्टॉल संभाले और आगंतुकों का स्वागत किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री ऋषि पाल, शिक्षिकाएँ-श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव व श्रीमती रीना शर्मा तथा विद्यालय की तीन रसोइयों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष भोजन भी वितरित किया गया, जिससे कार्यक्रम की खुशी और बढ़ गई।

बाल मेले का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, टीमवर्क, सामाजिक सहभागिता और प्रबंधन कौशल विकसित करना रहा, जो सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button