Homeखेलशिक्षा

कंपोजिट विद्यालय करहैड़ा में 36वीं नगर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। कंपोजिट विद्यालय करहैड़ा में 36वीं नगर स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ.पी. यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद विजेन्द्र चौहान,खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी, काजल छिब्बर, अमित गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों के नन्हें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, गोला फेंक आदि इवेंट्स में बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम खेलों में सिकरोड़, करहैड़ा और बिहारीपुर विद्यालयों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेता खिलाड़ियों को विजेन्द्र चौहान और काजल छिब्बर ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजकुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा मंच संचालन श्रीमती पूनम शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button