Homeसामाजिक

घरौंदा बाल ग्रह के बच्चों ने बाल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़),(कुलदीप)। बाल दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग उ०प्र० से मान्यता प्राप्त भरतपुरिया शिक्षा समिति द्वारा संचालित घरौंदा वाल गृह शिशु/विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण के प्रांगण में चाचा नेहरू जी का जन्मदिन मनाया गया। इस उपलक्ष्य में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, कविता पाठ एवं चित्रकला की प्रतियोगिता करायी गयी।चित्रकला प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, आकाश द्वितीय, आदित्य तृतीय स्थान पर रहे, लेमन दौड में शिवानी प्रथम, उमा द्वितीय, रेशमा तृतीय स्थान पर रहे, वोरा दौड में ऐन्जल प्रथम, आदिल द्वितीय, वंश तृतीय पर रहे, खो-खो खेल में ऐन्जिल टीम ने वंशिका टीम को हराया तथा डांस प्रतियोगिता में सोलो डांस में नन्दिनी व नैनवी ने प्रथम स्थान तथा ग्रुप डांस में शिवम, अमन, दक्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इसी शुभअवसर पर घरौंदा विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण में आवासित एक शिशु का प्रथम जन्मदिवस मनाते अपर जिलाधिकारी सुश्रि ज्योति मोर्या के दत्तक आदेश के अनुपालन में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद के करकमलों से एक विदेशी दत्तक माता-पिता को गोद दिया गया।

इसी कडी में आज के इस कार्यक्रम को भारत इलैक्टोनिक्स लिमिटेड द्वारा समाज से वंचित इन बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी “कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी” के तहत मैडल देकर विजेता बच्चों को सम्मानित किया।

इस शुभअवसर पर श्री ओंकार सिंह, प्रबन्धक निदेशक, ने मुख्य अतिथि श्री अभिनव गोपाल, मुख्य विकास अधिकारी को फूलों का बुक्का देकर स्वागत किया।

इस शुभअवसर पर भारत इलैक्टोनिक्स लिमिटेड के सीएसआर हैड श्री विनीत पार्चा, श्री रविन्द्र, जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री लोकेन्द्र सिंह, सह विधि परिवीक्षाधिकारी, श्री जितेन्द्र कुमार, संरक्षण अधिकारी, श्री सागर श्रीवास्तव, संरक्षण अधिकारी, सुश्रि नीरू सोनकर, श्रीमती नेहा जी, संस्था के मुख्य संरक्षक श्री डी. डी. पचौरी, संस्थापक एवं निदेशक श्री ओंकार सिंह, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर श्री हरेन्द्र कुमार, अधीक्षिका कनिका गौतम, विपिन शर्मा, अन्जू भीलवार, श्रीमती गुडडी, श्री सुनील कुमार, श्री सुभाष अखिल जी उपस्थित होकर बच्चों को अपना प्यार और आर्शीवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button