Homeअध्यात्मसामाजिक

कल्कि महासंघ के पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति-पत्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए सम्मानित

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। कल्कि महासंघ के राष्ट्रीय कार्यालय बालाजी धाम मंदिर पर दिनांक 19 नवंबर संगठन के नए पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की भावी दिशा, रणनीति और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।

सभा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी और राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा ने नए पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और आगामी लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन का मूल लक्ष्य समाज में बेहतर समन्वय स्थापित करना और संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना है।

कार्यक्रम के मुख्य चरण में राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर और कल्कि महासंघ का पटका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि-
“आप सभी को हिन्दू एकता के लिए कार्य करना है। संगठन का उद्देश्य हिन्दू समाज को आर्थिक रूप से मजबूत करना और उनके हित में कार्य करना है। आप ऐसा कोई कार्य न करें जिससे संगठन की छवि को नुकसान पहुँचे। संगठन का विस्तार और देशहित सर्वोपरि है।”

कार्यक्रम के समापन पर सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सामूहिक भोजन किया और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button