Homeशिक्षा

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहराइच में कैरियर गाइडेंस मेला सफलतापूर्वक आयोजित

बहराइच, (आनन्द धारा न्यूज, आनन्द मिश्र)। राजकीय बालिका इंटर कालेज बहराइच में 27 नवम्बर, 2025 को कैरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना व दीप प्रज्वलित के साथ किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती विनीता रावत (महिला थानाध्यक्ष) उमेश कुमार जायसवाल (प्रबन्धक बैंक आफ इण्डिया) बाद अमित रंजन (प्रवक्ता पालीटेक्निक, बात शरद कुमार तथा हामिद शाह (व्यवसायी) सुश्री दिव्या सिंह (पंख पोर्टल) तथा समस्त शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। सभी सम्मानित अधिकारी व व्यवसायी ने अपने क्षेत्र से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। कैरियर गाइंडेस मेला में विद्यार्थियों द्वारा स्टाल लगाए गए। सभी अतिथियों ने स्टाल पर पहुँचकर विद्यार्थियों से जानकारी हासिल की। तथा विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता पाने के टिप्स दिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव (पी०ई०एस) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कैरियर गाइंडेस की नोडल प्रभारी श्रीमती प्रतिमा देवी व सह नोडल शालिनी सिंह व सभी शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button