
बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़/आनन्द सागर)। जिले के डीएम तिराहा पर सैकड़ो परशुराम सेना प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एकत्रित होकर राज्यपाल महोदय को संबोधित एक ज्ञापन पत्र जिला मजिस्ट्रेट बहराइच को देते हुए तीन सूत्रीय मांग रखी है जिसमें सवर्ण आयोग का गठन , जातिगत आरक्षण की जगह आर्थिक आरक्षण का प्राविधान एवं SC ST एक्ट में बिना उच्च स्तरीय जांच के गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए , संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से लेकर कार्रवाई नहीं करती है तो देशव्यापी शांतिपूर्ण जनांदोलन किया जाएगा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज त्रिपाठी ने भगवान परशुराम की जयंती पर पुनः अवकाश घोषित किया जाए इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी, स्नेह शुक्ल , जिलाध्यक्ष बहराइच भानु पांडे जिलाध्यक्ष श्रावस्ती आशीष मिश्रा जिलाध्यक्ष अनुशासन समिति दिलीप मिश्रा , चंद्रभूषण द्विवेदी, विकास पांडेय ,सूरज त्रिवेदी , नीरज , विनोद, इंद्रेश ,प्रदीप, दीपेंद्र , विवेक पारसनाथ सहित संगठन के सैकड़ो सदस्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।




