
बहराइच,(आनन्द धारा न्यूज़/आनन्द सागर)। दिनांक 21.11.2025 को पुलिस लाइन जनपद बहराइच से रिक्रूट आरक्षी गणों द्वारा यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर पुलिस लाइन तिराहा, अस्पताल चौराहा, दिगिया तिराहा, छावनी चौराहा, चांदपुरा तिराहा, घंटाघर, छोटी बाजार से होते हुए पुनः अस्पताल चौराहा, पुलिस लाइन तिराहा होकर पुलिस लाइन में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों द्वारा सुरक्षित यातायात से जुड़े संदेशों का प्रसार किया गया।

रैली में क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ, यातायात पुलिस सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा आरक्षी गण उपस्थित रहे।



