
नोएडा। सार्थक एक नई सोच NGO के “मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान” कार्यक्रम के द्वारा 10 वीं पास महिलाओं के लिए निःशुल्क ट्रेनिंग उसके बाद जॉब दिया जायेगा। नोएडा एडिसनल एस.पी ने पोस्टर लांच कर अपनी शुभकामना देते हुए बताया कि अब आपको डरने की जरूरत नहीं है उत्तर प्रदेश पुलिस आपके साथ है इसके साथ पुलिस अधिकारी मनीषा सिंह ने सभी महिलाओं के साथ अपना नंबर भी शेयर किया।
डारेक्टर संतोष उपाध्याय ने बताया कि 10 वीं पास 18-30 वर्ष के युवक, युवतियों को फ्री ट्रेनिंग के साथ ही जॉब भी दिया जायेगा इस कार्यक्रम का पोस्टर आज नोएडा एडिसन एस.पी मनीषा सिंह के द्वारा लांच किया गया है।
सार्थक एक नई सोच टीम के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्था लगातार कार्य कर रही है और हमारा लक्ष्य है कि एक हजार महिलाओं को ट्रेनिंग के साथ जॉब उपलब्ध कराया जाय संस्था उसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है।




