Homeअध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

गाजियाबाद में दो दिवसीय निःशुल्क ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार संपन्न

गाजियाबाद। शिव शंकर ज्योतिष एवं वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार तथा निःशुल्क समस्या समाधान शिविर आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सेमिनार में देशभर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ, अंक विज्ञान, लाल किताब और टैरोकार्ड विद्वानों ने भाग लिया और जनोपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए। आचार्य अनिल वत्स ने अपने वक्तव्य में कहा कि “जन्म कुंडली मिलान की सही तकनीक अपनाकर तलाक की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।”

कार्यक्रम में डॉक्टर आनंद भारद्वाज, डॉक्टर पवन सिन्हा, ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडे, डॉक्टर के.पी. मुद्गल, इंजीनियर हिमांशु गर्ग, डॉक्टर राजकुमार द्विवेदी, डॉक्टर प्रमिला गुप्ता, पं. ब्रजकिशोर बृजवासी और पंडित दुलीदत्त कौशिक सहित अनेक विद्वानों ने अपने अनुभव साझा किए। नगर के गणमान्य व्यक्तियों में श्री दिनेश कुमार गोयल, इंजीनियर सतीश चौधरी, डॉक्टर के.पी. गुप्ता, डॉक्टर रामावतार जिंदल और श्री राजेश बंसल भी उपस्थित रहे।

सेमिनार के दूसरे दिन 40 से अधिक ज्योतिषाचार्यों ने निःशुल्क शिविर में भाग लेकर ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा और टैरो जैसी विधाओं के माध्यम से 500 से अधिक व्यक्तियों की समस्याओं का समाधान किया। नगर के सैकड़ों लोगों ने अपनी जन्मपत्रिकाएं और हस्तरेखाएं दिखाकर लाभ प्राप्त किया।

इस आयोजन को नगरवासियों ने अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताया तथा आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button