रचना वार्ष्णेय को 25 वर्षों के संगीत योगदान पर ‘सर्वश्रेष्ठ गुरुजन सम्मान’

गाजियाबाद। विद्यालय के 44वें वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगीत जगत में अपने 25 वर्षों के उत्कृष्ट योगदान के लिए रचना वार्ष्णेय जी को “सर्वश्रेष्ठ गुरुजन सम्मान” से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथियों के करकमलों से यह अलंकरण प्रदान किया गया। इनमें प्रमुख रूप से प्रतीक सक्सेना जी, उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुरभि सक्सेना जी, विद्यालय के संरक्षक सुभाष गर्ग जी, डॉ. तारा गुप्ता जी (निर्देशक – गांधर्व संगीत महाविद्यालय) तथा डॉ. ओम प्रकाश प्रजापति जी (प्रधान संपादक – ट्रू मीडिया समूह) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में रचना वार्ष्णेय जी के संगीत साधना और शिक्षा क्षेत्र में किए गए योगदान को सराहा गया। विद्यालय परिवार ने उन्हें आदर्श गुरु के रूप में प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
यह सम्मान समारोह न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय रहा, बल्कि संगीत जगत में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को भी पुनः स्थापित करता है।



