Homeराजनीतिशिक्षासामाजिक

डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने किया पोस्टर लॉन्च, सार्थक संस्था के स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट को दी शुभकामनाएं


नोएडा। सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा 10वीं पास युवाओं (18 से 30 वर्ष आयु वर्ग) के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट को लेकर एक विशेष प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का पोस्टर ग़ाज़ियाबाद के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा द्वारा लॉन्च किया गया।
पोस्टर लॉन्च के अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सार्थक एक नई सोच संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर सार्थक एक नई सोच संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी उपस्थित रहे। संस्था के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय ने जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शीघ्र ही जिले के सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक पंकज त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. धर्मेंद्र शर्मा प्रदेश के ईमानदार एवं कर्मठ अधिकारियों में प्रमुख रूप से जाने जाते हैं। आने वाले समय में सार्थक संस्था एवं जिला विद्यालय निरीक्षक की टीम मिलकर छात्रों के कौशल विकास हेतु विशेष योजनाओं पर कार्य करेगी। इसके अंतर्गत 60 छात्रों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button