Homeगाजियाबादराजनीतिशिक्षा

श्री हंस इंटर कॉलेज में चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मुरादनगर। श्री हंस इंटर कॉलेज में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने चौधरी चरण सिंह जी के जीवन एवं किसानों के हित में किए गए उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यापक श्री प्रमोद कुमार ने उनके व्यक्तित्व और सादगी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी ईमानदार छवि उन्हें अन्य नेताओं से अलग करती है। प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किसानों के लिए किए गए सराहनीय कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें किसानों का सच्चा मसीहा बताया।

कार्यक्रम का संचालन एनसीसी ऑफिसर एवं कला शिक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने किया। एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त अध्यापकगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button