Homeशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में अधिवक्ता दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में 3 दिसम्बर 2025 को अधिवक्ता दिवस बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज द्वारा किया गया, जिन्होंने अधिवक्ताओं की सामाजिक भूमिका, न्याय व्यवस्था की महत्ता और विधि विद्यार्थियों के योगदान पर प्रकाश डाला।
कॉलेज के समाजसेवी शिक्षाविद अध्यक्ष सीए० (डॉ.) अनुज गोयल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता न्याय और संवैधानिक मूल्यों के संरक्षक होते हैं तथा विधि विद्यार्थी भविष्य के न्याय-रक्षक हैं। डायरेक्टर डॉ. पूनम गोयल ने वकालत में नैतिकता, अनुशासन और समर्पण की आवश्यकता पर जोर दिया। विधिक सलाहकार डॉ. जुगेश असपाल ने कहा कि वकील अदालत के साथ-साथ समाज में भी मानवाधिकारों के प्रहरी के रूप में कार्य करते हैं। रजिस्ट्रार श्री दर्शन वीर ने कानून की पढ़ाई के मूल्यों, चुनौतियों और संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में एडवोकेट अमन गोयल (फाउंडर ट्रस्टी) ने कहा कि एक अधिवक्ता केवल केस नहीं लड़ता, बल्कि समाज में न्याय और संवैधानिक व्यवस्था का संरक्षक बनकर उभरता है।

इस अवसर पर डॉ मधु रानी, प्रदीप तोमर, मिस साक्षी पराशर, श्रीमती प्रेमा, श्रीमती शालिनी गुप्ता, मिस शिवांगी गुप्ता, राजीव श्रीवास्तव, मिस पूजा सहित विधि के विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अधिवक्ता दिवस का महत्व और विधि व्यवसाय की गरिमा को समझा।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि अधिवक्ता दिवस हमें सत्य, न्याय और संविधान की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button