Homeसामाजिकस्वास्थ्य

संजय नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, वी.के. अग्रवाल ने किया उद्घाटन, 150 से अधिक लोगों ने कराई जांच

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। सैक्टर-23, संजय नगर बी-ब्लॉक स्थित डॉ. फ़ैज़ अहमद के क्लीनिक पर आज एक भव्य निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन परमार्थ सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन वी.के. अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उनके साथ व्यापार मंडल के महामंत्री डॉ. हरीश शर्मा, हनुमान मंदिर के महामंत्री शिवकुमार शर्मा, व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल, हनुमान मंदिर के ट्रस्टी गजेंद्र शर्मा, नवीन अस्पताल से मार्केटिंग हेड अभिराज त्यागी तथा डायरेक्टर अनुज गॉड, समाजसेवी विष्णु प्रकाश, जितेंद्र भटनागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद वी.के. अग्रवाल ने कहा कि संजय नगर क्षेत्र में मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, जिनके लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर किसी वरदान से कम नहीं। समय-समय पर ऐसे कैम्पों के आयोजन से लोगों को उचित स्वास्थ्य सेवाओं तक आसानी से पहुंच मिलती है।

कैंप के आयोजक डॉ. फ़ैज़ अहमद ने बताया कि कैंप में ब्लड प्रेशर, शुगर, और जनरल हेल्थ चेकअप जैसी कई तरह की जांचें पूरी तरह निशुल्क की गईं। लगभग 150 से अधिक लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. इरम सिराज (पीडियाट्रिक विशेषज्ञ), स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. किरनप्रीत ईरम, तथा फिजिशियन डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह सचान भी मौजूद रहे।

डॉ. फ़ैज़ अहमद ने जानकारी दी कि इस सफल आयोजन से टीम का उत्साह दोगुना हुआ है। जल्द ही आतिशी गिरी रामलीला मैदान में इससे भी बड़े और विस्तृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक प्रकार की जांचें और सुविधाएं शामिल की जाएंगी। क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button