Homeगाजियाबादटेक्नोलॉजीशिक्षासामाजिक

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में 77 वॉ गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया

गाज़ियाबाद। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर में 77 वॉ गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम कॉलेज के अध्यक्ष, शिक्षाविद व सीए काउन्सिल मेम्बर सीए० (डा॰) अनुज गोयल जी ने राष्ट्रीयध्वज फहराया, फिर राष्ट्रीय गान हुआ।
(डा॰) अनुज गोयल जी ने अपने भाषण में कहा कि जब-जब हमारे देश का ध्वज लहराता है तो हम सब को गर्व से भर देता है। आज हम सब 77 वॉ गणतन्त्र मना रहे है। भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य है। यह हमारे मूल्यो और अधिकारो को समझने का है। गणतन्त्र दिवस न केवल उत्सव है बल्कि यह बताता है कि कैसे देश की आजादी के लिए हमारे महान स्वतत्रता सेनानियो और क्रान्तिकारियो ने संघर्ष किया था। उनके सहास, समर्पण और बलिदान ने आज के आधुनिक भारत की नीव रखी थी।
कॉलेज की डायरेक्टर (डा॰) पूनम गोयल जी ने कहा कि संविधान ने हमे समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया लेकिन कुछ कर्त्तव्य भी बताए, जिन्हे हम सभी समझकर बेहतर राष्ट्र-निर्माण की ओर बढे।
कॉलेज के ट्रस्टी युवा अधिवक्ता श्री अमन गोयल ने कहा कि यह दिन भारत की समृद्व संस्कृति, एकता और विविधता जश्न मनाने के लिए ही नही बल्कि उन सभी क्रान्तिकारियो और स्वतन्त्रा सेनानियो को याद करने का भी है। हम अपने तिरंगे को सलाम करे और न्याय, स्वतत्रता, समानता और भाइचारे के आदर्श बनाए रखे।
गणतन्त्र पर्व पर सुप्रसिद्व सीए० मुकुल सिघल, विधि सलाहकार डा० जुगेश असपाल प्रोफेसर डा० पंकज, डा० मधु, डा० विनित सिघल छात्र व छात्राओ ने प्रतिभाग करके पर्व को सम्पन्न किया।

                          

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button