
मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। दिनांक 21 जनवरी 2026 को श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में 35 यूपी बटालियन मोदीनगर के कमान अधिकारी कर्नल पी.के. सिंह के आदेशानुसार एनसीसी कैडेटों को शस्त्र प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों को पॉइंट 22 राइफल को खोलने, जोड़ने तथा उसके विभिन्न पार्ट्स की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में कैडेटों को फायरिंग की विभिन्न पोजीशन-लाइंग पोजीशन, स्टैंडिंग पोजीशन, सिटिंग पोजीशन एवं लाइन पोजीशन-के बारे में बताया गया तथा सही तरीके से निशाना लगाना भी सिखाया गया। प्रशिक्षकों ने कैडेटों को अनुशासन, सुरक्षा नियमों और हथियारों के सावधानीपूर्वक उपयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार शर्मा, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार, हवलदार भूप सिंह, हवलदार पवन कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कैडेटों में आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है।



