Homeयात्रा

महाराष्ट्र में पुष्पक एक्सप्रेस से बड़ा हादसा, आग की अफवाह से मची भगदड़ से कई यात्रियों की मौत

महाराष्ट्र। जलगांव में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी के बीच कई यात्री चलती ट्रेन से नीचे कूद गए। इस दौरान, नीचे कूदने वाले यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों की जान चली गई। 

हादसा जलगांव के परांडा एक्सप्रेस रेलवे ट्रैक पर हुआ। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस के अंदर आग लगने की झूठी खबर किसी ने फैला दी। इस अफवाह से डरकर लोग ट्रेन से बाहर कूदने लगे। उसी वक्त, समानांतर पटरी पर दूसरी ट्रेन आ रही थी, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अफवाह फैलाने वालों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संयम बनाए रखें। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

मौके पर एंबुलेंस और राहत टीमों को तैनात किया गया है। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि पीड़ित परिवारों को तुरंत सहायता मिल सके। 
यह दुखद घटना रेल सुरक्षा के प्रति सवाल खड़े करती है। प्रशासन को अब यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में इस तरह की अफवाहों से यात्रियों की सुरक्षा पर कोई खतरा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button