
गाजियाबाद। 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश बालक एवं बालिका टीमों का चयन/ट्रायल एवं किट वितरण कार्यक्रम 30 जनवरी 2026 को सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल, मरियम नगर, नंदग्राम, गाजियाबाद में आयोजित किया गया। ट्रायल में प्रदेश भर से लगभग 375 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयन प्रक्रिया खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार (चीफ कोच, यूपी पुलिस) एवं विनय जायसवाल द्वारा संपन्न कराई गई। चयनित खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं किट वितरित कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बालक एवं बालिका टीमें 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगी। आयोजन में जिला खो-खो एसोसिएशन गाजियाबाद, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या लिना कैठरथ सहित सभी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।



