गाजियाबाद

मुरादनगर रामलीला महोत्सव में लक्ष्मण शक्ति और संजीवनी बूटी प्रसंग का मंचन

मुरादनगर। आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला महोत्सव में श्री न्यू उदय कैला महारानी रामलीला एवं रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा लक्ष्मण शक्ति एवं संजीवनी बूटी प्रसंग का मंचन किया गया।
मंचन में दिखाया गया कि युद्धभूमि में मेघनाद के शक्ति बाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। लक्ष्मण की गंभीर अवस्था देखकर पूरा शिविर व्याकुल हो उठता है। तब सुषेण वैद्य को लंका से लाया जाता है। वैद्य बताते हैं कि लक्ष्मण के प्राण बचाने हेतु द्रोणागिरी से संजीवनी बूटी लाना आवश्यक है। हनुमान जी तत्परता से पर्वत की ओर प्रस्थान करते हैं।
इधर रावण, हनुमान जी को गुमराह करने के लिए कालनेमी को भेजता है। कालनेमी साधु का वेश धारण कर हनुमान जी को भ्रमित करने का प्रयास करता है, किंतु प्रभु की कृपा से उसकी चाल विफल हो जाती है। हनुमान जी तत्पश्चात द्रोणागिरी पर्वत को ही उठा लेते हैं और उसे लेकर उड़ जाते हैं।
इस दौरान अयोध्या में भरत जी, आकाश मार्ग से आते हनुमान जी को शत्रु समझकर उन पर बाण चला देते हैं। बाण लगने पर हनुमान जी ‘राम-राम’ का उच्चारण करते हैं। यह सुनकर भरत जी को अपनी भूल का आभास होता है और वे हनुमान जी से क्षमा याचना कर उन्हें संजीवनी पर्वत लेकर आगे जाने देते हैं।
इस प्रसंग का मंचन दर्शकों को अत्यंत रोमांचित कर गया और रामभक्तों ने बार-बार “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के उद्घोष से वातावरण गूंजा दिया।
इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, रघुनंदन रस्तोगी, अशोक कुमार गुप्ता, राकेश मोहन गोयल, प्रमोद गोयल, गिरीश गोयल, संजय गोयल, हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल, विकास त्यागी, शिवा चौधरी, सुशील बंसल, मनोज गुप्ता, राकेश गर्ग, संजीव त्यागी, अरुण गोयल, मोहित त्यागी, लखमीचंद सिंघल, थानाध्यक्ष अंकित चौहान, राजू तोमर, अनिल गोयल, संजय गोयल, देहात मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी, भूपेंद पाल, अशोक खटीक, सचित गोयल, संजय सिंघल, मंजू गोयल, बाला रानी आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button