Homeअध्यात्मनई दिल्लीसामाजिक

आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी के शिष्यों द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान

नई दिल्ली। पंजाबी बाग क्षेत्र में आध्यात्मिक गुरु व प्रसिद्ध समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा को लेकर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया I दिल्ली की शाखा समिति व मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाबी बाग के आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई अभियान जोरों शोरों से चलाया गया I इस अभियान में बच्चे- बूढ़े, जवान व अधिक संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई I

इस स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए समिति के वरिष्ठ महात्मा महात्मा श्री सत्यबोधानन्द जी ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से कई आध्यात्मिक- सामाजिक कार्य करती रहती हैं और इसी क्रम में श्री विभु जी महाराज के जन्मोत्सव व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यह स्वच्छता अभियान चलाया गया है ताकि हमारा भारत देश गंदगी रहित हो, हर जगह साफ सफाई रहें I अभियान में कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदे मातरम, श्री सतपाल महाराज जी का एक ही नारा, जागे भारत देश हमारा, भारत स्वच्छ रहे हमारा जैसे कई प्रेरणा देने वाले नारे लगाए गए I इस अभियान में मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा समिति और मानव सेवा दल के लगभग 270 लोगों ने भाग लिया और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भूमिका दिखाई I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button