
गाज़ियाबाद। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर विंडसर पैराडाइज 2 सोसाइटी में पूर्व सैनिकों द्वारा परिवार सहित सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट बी.सी. बंसल उपस्थित रहे। उन्होंने सोसाइटी निवासी एक्स फ्लाइट लेफ्टिनेंट श्री कमल किशोर शर्मा को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, राज नगर एक्सटेंशन का एरिया कमांडर नियुक्त किया।
इस नियुक्ति पर उपस्थित जनों ने श्री कमल किशोर शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मेरठ प्रांत के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और सामूहिक भोज के साथ हुआ।




