जे.के फैनर के सहयोग से युवाओं व युवतियों को निःशुल्क ट्रेनिंग के साथ दिया जा रहा जॉब


नोएडा। जेके फैनर, निकोला फाउंडेशन व सार्थक एक नई सोच संस्था के द्वारा संयुक्त रूप से 18-30 वर्ष के युवाओं व युवतियों को निःशुल्क स्किल ट्रेनिंग व जॉब उपलब्ध कराया जा रहा है।
युवाओं को ऑटोमोबाइल व युवतियों को फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट की स्किल ट्रेनिंग व जॉब उपलब्ध कराया जा रहा है। आज नोएडा हेड ऑफिस में जेके फैनर की आनर आदया सिंघानिया स्वयं उपस्थित रही और अपने हाथों से सभी को सर्टिफिकेट वितरित किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामना दी और आगे भी इस तरह के कार्य के माध्यम से स्किल ट्रेनिंग जॉब दिये जाने की बात कही।
इस स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से 30 युवाओं व 21 युवतियों को निःशुल्क ट्रेनिंग व जॉब उपलब्ध कराया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आद्या सिंघानिया के साथ निकोला फाउंडेशन के सुंदर जी जेके फैनर सीएसआर हेड जनार्दन जी सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉ. संतोष उपाध्याय के साथ ही संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सार्थक एक नई सोच के राष्ट्रीय संयोजक पंकज त्रिपाठी द्वारा किया गया।
डॉ. संतोष उपाध्याय ने इस सहयोग के लिए जेके फैनर व निकोला फाउंडेशन के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। सार्थक एक नई सोच स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं व युवतियों को स्किल ट्रेनिंग व जॉब दिए जाने के लिए कार्य करने वाली संस्था है। संस्था द्वारा अब तक हजारों युवाओं को ट्रेनिंग दी गयी है। इस दौरान सभी छात्र उत्साहित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।




