
पाम कल्चरल ग्रुप (पीसीजी) की कार्यकारिणी ने किया पदभार ग्रहण
गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता की प्रेरणा से आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में पाम कल्चरल ग्रुप (पीसीजी) के संरक्षक अशोक शुक्ला, संस्थापक अश्वनी शर्मा, अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता एवं राजेश शर्मा , महासचिव वैभव जैन, सचिव श्री गौरव चौधरी, कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा , संयुक्त कोषाध्यक्ष आशीष जैन, मुख्य संयोजक संजय तरिका , संयोजक ऋषभ जैन तथा सदस्य अंकित बेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता-मंदों को कंबलों का वितरण किया गया, साथ ही चाय सेवा प्रदान की गई तथा महिला श्रमिकों को स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत सैनिटरी पैड वितरित किए गए। इसी अवसर पर पाम कल्चरल ग्रुप (पीसीजी) की नवीन कार्यकारिणी द्वारा विधिवत रूप से पदभार ग्रहण भी किया गया।
कार्यक्रम में अखंड भारत मिशन एवं पाम कल्चरल ग्रुप के संस्थापक अश्वनी शर्मा तथा संयोजक श्विशाल शर्मा की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। साथ ही श्री एम. के. अग्रवाल, राजीव सिंघल एवं एम. सी. गौर सहित पाम रिज़ॉर्ट प्रबंधन से सदस्य उपस्थित रहे अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।






