Homeगाजियाबादराजनीतिसामाजिक

लोक शक्ति अभियान ने मनाई प्रथम मेयर दिनेश गर्ग जी की जयंती

गाजियाबाद। लोक शक्ति अभियान के तत्वावधान में प्रथम मेयर श्री दिनेश चंद्र गर्ग जी की जयंती का उत्सव भवन विजयनगर सेक्टर 9 में आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक श्री संजीव शर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मेयर श्री आशु वर्मा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर रेखा चौधरी महानगर अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, अध्यक्षता डॉक्टर एम एल त्रिपाठी जी ने की। कार्यक्रम में समाज के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभाने वाले कुछ नागरिकों को भी सम्मानित किया गया। इसमें श्री अजय शुक्ला जी, राजू त्रिपाठी जी, राकेश शर्मा जी, वीपी सिंह जी, स्नेहलता, पिंकी और प्रवक्ता भौतिक शास्त्र श्री एस एस सिसोदिया जी को सम्मानित किया गया, सांसद श्री अतुल गर्ग जी ने भी अपने विचार श्री गर्ग जी के ऊपर प्रकट किया व अपने संस्मरण सुनाएं। अपने संबोधन में मुख्य वक्ता श्री आशु वर्मा जी ने गर्ग साहब के साथ में अपने संस्मरणों को प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदूषण के बारे में गर्ग साहब की दूर दृष्टि का उल्लेख किया कहा कि साइन वन की स्थापना उन्होंने भविष्य में गाजियाबाद को प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा इसी प्राण घातक समस्या के समाधान हेतु उन्होंने साई उपवन की स्थापना अपने मेयर पद पर रहते हुए कराई थी। कार्यक्रम में उपस्थित सांसद श्री अतुल जीसे जो कि श्री गर्ग जी के सुपुत्र हैं उनसे आग्रह किया कि आप गर्ग साहब की तरह वृक्षारोपण का कार्य समूचे गाजियाबाद में कराऐं।

कार्यक्रम में विधायक श्री संजीव शर्मा ने गर्ग साहब के व्यक्तित्व और कारयोपर अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉक्टर एस के शर्मा शकुंतला वर्मा कमलेश शर्मा गोविंद सिंह चौधरी राजेंद्र सिंह आदि ने विशेष योगदान दिया अंजली शर्मा अमर सिंह पवन सिंह उषा रानी कैलाश गौतम रामबाबू नेताजी सुशील दुबे आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया और आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button