Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

डॉ. पवन सिंघल बने कल्कि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, धर्म रक्षा रैली के माध्यम से उठाई हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ आवाज

गाज़ियाबाद/मोदीनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। कल्कि महासंघ संगठन द्वारा दिनांक 20 जनवरी को आर.एन. रिजॉर्ट, मोदीनगर में एक भव्य संगठन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. पवन सिंघल जी को कल्कि महासंघ उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्कि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी एवं विशिष्ट अतिथि नागा बाबा शंकर गिरी जी महाराज उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी की सहमति से, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल त्यागी एवं मेरठ मंडल प्रभारी राकेश गुप्ता के निवेदन पर डॉ. पवन सिंघल जी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा जी ने संगठन का पटका पहनाया तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल त्यागी ने मेडल देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि डॉ. पवन सिंघल जी प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का कुशल नेतृत्व करते हुए संगठन के उद्देश्यों को साकार करेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा जी ने कहा कि डॉ. पवन सिंघल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कल्कि महासंघ का विस्तार तेजी से होगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों को पटका एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया, वहीं निडर एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों को पत्रकार गौरव सम्मान से भी नवाजा गया। जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी, प्रदेश प्रभारी मंगल नाथ, राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्णपाल त्यागी जी एवं मेरठ मंडल प्रभारी राकेश गुप्ता जी को ट्रॉफी व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष रवि शर्मा, मंडल प्रचार मंत्री पंडित अखिलेश दुबे, मंडल मीडिया प्रभारी के.एल. शर्मा, जिला आईटी सेल प्रभारी मयंक सोम, नगर उपाध्यक्ष डिंपल भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसी क्रम में कल्कि महासंघ द्वारा धर्म रक्षा रैली का आयोजन भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत विक्रम जी के निर्देश पर एवं राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा के नेतृत्व में यह रैली मोदीनगर तहसील से आर.एन. रिजॉर्ट सीकरी तक निकाली गई। रैली बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्याओं एवं हिंदू महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित की गई।

राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र राणा जी ने कहा कि कल्कि महासंघ इस रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक यह संदेश पहुंचाना चाहता है कि संगठन और देश उनके साथ है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। साथ ही उन्होंने सभी हिंदू समाज से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि “हमारी एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button