Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

मानव धर्म मंदिर बहराइच में 2026 नव वर्ष व श्रीयांश जी महाराज का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया

बहराइच,आनन्द धारा न्यूज़/(आनन्द सागर मिश्र)। मानव उत्थान सेवा समिति शाखा आश्रम मानव धर्म मंदिर, बहराइच में आज परम श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीयांश जी महाराज का पावन जन्म दिवस एवं अंग्रेजी नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य आयोजन श्री गुरु महाराज जी की प्रेरणा से संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम की प्रभारी महात्मा संध्या बाई जी एवं प्रेमधारा बाई जी ने अपने मुखारविंद से अध्यात्म से ओत-प्रोत, अत्यंत मार्मिक सत्संग प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। सत्संग में जीवन के मूल्यों, सेवा, प्रेम और मानव कल्याण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर लखनऊ से पधारे कलाकारों ने गुरु वंदना, बधाई गीत एवं भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। सभी प्रेमी भक्तों ने भजनों, बधाइयों और सत्संग का भरपूर लाभ उठाया।

सत्संग समारोह में शाखा कार्यकर्ता, मानव सेवादल, यूथ टीम सहित सैकड़ों की संख्या में प्रेमी भक्त एवं जिज्ञासु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांति, सद्भाव और नव वर्ष में मानव सेवा के संकल्प के साथ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button