मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति पर प्रभात फेरी एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद/लोनी,(आनन्द धारा न्यूज़)। सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति संस्था की शाखा अमित विहार द्वारा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर दिनांक 14 जनवरी 2026, बुधवार को आयोजित प्रभात फेरी एवं सत्संग कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रभात फेरी का शुभारंभ भाजपा के कद्दावर नेता ईश्वर मावी जी ने हरी झंडी दिखाकर किया उसके बाद प्रभात फेरी अमित विहार के कई क्षेत्रों में होकर गुजरी जहां पर क्षेत्रीय प्रेमियों ने कई स्थानों पर प्रभात फेरी में उपस्थित सभी जनसमूह एवं महात्मा जी का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी एक विशाल सत्संग समारोह के रूप में परिवर्तितहो गई।

सत्संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं प्रेमी सज्जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर लोनी क्षेत्र के विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर की भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने जनसमूह को संबोधित करते हुए मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की।।
इस अवसर पर परम पूजनीय महात्मा श्री राम तीर्थानंद जी एवं महात्मा श्री विनायकानंद जी के सारगर्भित प्रवचनों ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक रूप से प्रेरित किया।

महात्मा जी ने आध्यात्म और विज्ञान के संबंध को स्पष्ट करते हुए बताया कि धर्म जीवन में संतुलन, सकारात्मकता और अनुशासन का वैज्ञानिक मार्ग है। साथ ही मकर संक्रांति के आध्यात्मिक महत्व को आत्मशुद्धि एवं नवचेतना से तथा इसके वैज्ञानिक महत्व को सूर्य के उत्तरायण होने से जोड़ते हुए स्वास्थ्य और ऊर्जा पर इसके सकारात्मक प्रभाव को समझाया।

कार्यक्रम प्रातः प्रभात फेरी से आरंभ होकर सत्संग एवं तत्पश्चात भंडारे के साथ पूर्ण हुआ। आयोजन संडे बाज़ार, सैनी मैरिज होम, पाइप लाइन, अमित विहार, बेहरा, हाजीपुर, लोनी, गाजियाबाद में सुव्यवस्थित रूप से संपन्न किया गया।कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में शाखा कार्यकर्तागण, मानव सेवा दल, एवं यूथ टीम का विशेष योगदान रहा। आयोजन समिति ने सभी संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।



