प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती धूमधाम से मनाई

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल, 23, संजय नगर में 23 जनवरी (शुक्रवार) को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती एवं बसंत पंचमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन एवं नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सी. जे. पी. त्यागी, प्रधानाचार्या श्रीमती शशि त्यागी, उप-प्रबंधक एकांत भारहाण तथा उप-प्रबंधिका श्रीमती वर्षा त्यागी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बसंत पंचमी के सांस्कृतिक महत्व और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला तथा सभी को दोनों पर्वों की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सुमन गुप्ता, श्रीमती असना मुमताज़, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती कोमल शर्मा, श्रीमती पल्लवी शर्मा, अनु, पार्वती, शेफाली, सीमा त्यागी, गुलशन सहित विद्यालय स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं साम्या, सृष्टि, खुशी, वैष्णवी सहित अन्य विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति एवं शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए समारोह का समापन किया गया।



