Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

संजय नगर, शान्ति विहार में नववर्ष 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सद्भावना सत्संग समारोह’ सम्पन्न

श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित सत्संग में महात्माओं ने दिया सेवा और प्रेम का संदेश

गाजियाबाद,(पवन शर्मा,आनन्द धारा)। संजय नगर, सैक्टर–23 स्थित शान्ति विहार में नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर एक भव्य ‘सद्भावना सत्संग समारोह’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह पुनीत समारोह सुविख्यात श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से 3 जनवरी 2026, (शनिवार) को आयोजित किया गया, तथा भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।

सत्संग में महात्मा संयुक्ता बाई जी एवं पूजनीय महात्मा भूमिका बाईजी ने अपने सारगर्भित एवं प्रेरणादायी प्रवचनों के माध्यम से मानव जीवन में सद्भाव, प्रेम, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रवचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों की ओर प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे और सभी ने सत्संग का भावपूर्ण लाभ प्राप्त किया। संपूर्ण वातावरण भक्ति, शांति और उल्लास से ओत-प्रोत रहा। इस मौके पर प्रांगण में उपस्थित डॉ अलका सिंह, पुष्पा चौधरी, के पी सिंह व मूलचंद सैनी ने पूज्यसंत महात्माओं (बाईजी) का मालार्पण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पूज्य संत महात्माओं के सत्संग विचारों को सुनकर खूब प्रशंसा की तथा आयोजक विमल कुमार शर्मा एवं पवन कुमार शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं स्थानीय लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहना चाहिए है, और भविष्य में जल्द ही ऐसे ही सद्भावना सत्संग आयोजन करने का प्रयास किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button