Homeगाजियाबादसामाजिक

श्री राधा रसोई द्वारा वेवसिटी में 500 से अधिक जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन प्रसाद वितरण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। सामाजिक संस्था श्रीजी कृपा प्रसादम् प्रकल्प की निःशुल्क भोजन सेवा “श्री राधा रसोई” के तत्वावधान में हर जन को भोजन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को वेवसिटी सेक्टर-2 स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर भव्य भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को गर्मा-गर्म छोले-कुलचे का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे पाकर लोगों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता दिखाई दी। इस सेवा कार्यक्रम में लगभग 500 से अधिक जरूरतमंदों ने निःशुल्क भोजन ग्रहण कर लाभ उठाया।

सेवा कार्य को सफल बनाने में सिद्धांत तिवारी, विकास तिवारी, प्रकाश तिवारी, पारस मनोचा, अनुज शर्मा, सुमित सभरवाल, विनोद शर्मा, सौरभ सहित अन्य सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए सक्रिय भूमिका निभाई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री राधा रसोई का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक भोजन पहुँचाना है। यह सेवा अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि कोई भी भूखा न सोए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button