Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिकसांस्कृतिक

सिल्वर लाइन प्रेस्टीज विद्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। सिल्वर लाइन प्रेस्टीज विद्यालय में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की संस्थापिका एवं निर्देशिका डॉ. माला कपूर मैम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि आलोक यात्री जी सोनियां सेहरा, एकता कोहली, मीना उत्तम, उषा गर्ग, अनुज, हिमानी एवं लवी सहित सभी शिक्षकगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे सम्पूर्ण विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

इसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध संस्कृति एवं संविधान के आदर्शों को दर्शाया गया।
मुख्य अतिथि आलोक यात्री जी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को देश के प्रति कर्तव्यों, अनुशासन एवं राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। वहीं डॉ. माला कपूर मैम ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button