Homeसामाजिक

उत्तर-प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पांचवीं बार जिलाध्यक्ष बने गोपाल शरण सिंह

रामगांव/बहराइच),(आनन्द धारा )। उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम एवं प्रदेश महामंत्री रामेंद्र श्रीवास्तव के आवाहन पर उत्तर प्रदेश पंचायत राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी जनपद शाखा बहराइच के इकाई का चुनाव दिनांक 04 जनवरी 2026 को विकास खंड तेजवापुर के ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ,जिला अध्यक्ष के पद पर एक बार पुनः लगातार पांचवीं बार गोपाल शरण सिंह को जिलाअध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया इसी प्रकार जिलामहामंत्री के पद पर तरुण कुमार मिश्रा⁩,कोषाध्यक्ष के पद परअलीम अहमद को चुनाव अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित निर्विरोध घोषित किया गया। इस मौके पर 14 विकास खण्डों के ब्लॉक अध्यक्ष एवं महामंत्री एवं समस्त सफाई कर्मचारी भाई सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह की तरफ से नव निर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर ओम प्रकाश बाजपेयी, शंकर दयाल यादव, रमेश कुमार मौर्य, राकेश कुमार पांडेय, राकेश कुमार बाल्मीकि, संगीता यादव, सहित सैकड़ों ग्रामीण सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button