Homeसामाजिक

उत्थान एक नई पहल द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी झब्बर सिंह प्रजापति की प्रथम पुण्यतिथि पर बाँटे कंबल

गाजियाबाद/मुरादनगर,(आनन्द धारा न्यूज़)। प्रदेश में श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के संरक्षण में चल रही संस्था उत्थान एक नई पहल द्वारा संस्था के मुख्य दानदाता वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय झब्बर सिंह प्रजापति की प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब असहाय दिव्यांग लोगों को कंबल वितरण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंबई के मशहूर उद्योगपति वेद प्रकाश जी ने अपने हाथों से सभी लोगों को कंबल वितरण किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि झब्बर सिंह प्रजापति   जैसा व्यक्तित्व लाखों में किसी एक का होता है वह अपने जीवन काल में जब तक रहे तब तक उन्होंने शिक्षा और गरीब लड़कियों की शादी, पर्यावरण के लिए हमेशा बिना किसी जाति भेदभाव के सभी की मदद किया है। प्रदेश में भीषण ठंडी के बीच जरूरतमंद लोगों को करीब 170 कंबल वितरण किये। कार्यक्रम झब्बर सिंह के विचारधारा का स्वरूप है जिसे हम लोग निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button