
गाज़ियाबाद। रेड क्रॉस गाजियाबाद की आजीवन सदस्य डॉ. मानसी अग्रवाल ने सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्चों को होम्योपैथिक की दूसरी खुराक पिलाकर उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता ने डॉ. मानसी अग्रवाल के इस सेवा समर्पण की पहल की सराहना की।
सेवा भारती महानगर गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने सामाजिक संस्थाओं से आग्रह किया है कि वे बढ़ते प्रदूषण के समय में बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आगे आएं।




