Homeगाजियाबादटेक्नोलॉजीशिक्षा

श्री हंस इंटर कॉलेज में स्मार्ट क्लास रूम प्रोग्राम शुरू

गाज़ियाबाद। श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर में उम्मीद फाउंडेशन होप फॉर ह्यूमन ने राक्वेल ऑटोमेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर छात्रों के ड्रॉप आउट रेट को कम करने और उन्हें स्मार्ट शिक्षा देने के मकसद से एक स्मार्ट क्लास रूम प्रोग्राम शुरू किया। फाउंडेशन ने स्कूल के बच्चों के लिए आर ओ सिस्टम और वाटर कूलर लगाकर साफ और सुरक्षित पीने के पानी की सुविधा प्रदान की ।छात्राओं के लिए सेनेटरी पैड वेडिंग मशीन और सेनेटरी पैड भी दिए गए। इसके अलावा स्कूल को साफ और सुरक्षित बनाने के लिए स्कूल के टॉयलेट और बाउंड्री वॉल का भी रिनोवेशन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने उम्मीद फाउंडेशन के ट्रस्टी एवं फाउंडर श्री ललित कुमार बिष्ट जी का पुष्प माला शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके स्वागत में रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर व कला अध्यापक डॉ अमित कुमार ने किया। तत्पश्चात श्री ललित कुमार बिष्ट ने सभी सामान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार को सौंप दिया। प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने उम्मीद फाउंडेशन के फाउंडर श्री ललित कुमार बिष्ट का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार, रविंद्र कुमार राजकुमार, अखिलेश कुमार, रिंकेश कुमार वर्मा, सुनील चौधरी एवं हेमलता शर्मा आदि समस्त अध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button