Homeसामाजिकस्वास्थ्य

हिन्दू सम्मेलन- अनीमिया जाँच शिविर एवं रस्सी कूद प्रतियोगित

भारत विकास परिषद् आई पैक्स शाखा द्वारा राहगीरी एवं हिन्दू सम्मेलन के इंद्रप्रस्थ विस्तार क्षेत्र में एक अनीमिया शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 127 लाभार्थियों की एनीमिया का परीक्षण किया गया। लगभग 10% नारियों एवं बालिकाओं में खून की कमी पाई गई।
इन महिलाओं को अपने ख़ान पान में सुधार करने का परामर्श दिया गया।साथ परिषद द्वारा प्रकाशित पम्फलेट दिया गया जिसमे खाने के विभिन्न लाभकारी खाद्य पदार्थ बताये गए हैं।
साथ ही प्रांतीय पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने युवा बालिकाओं को जंक फ़ूड न खाने का सुझाव भी दिया।
इस अनीमिया शिविर के अतिरिक्त शाखा द्वारा व्यक्तियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता के लिए रस्सी कूद (rope skipping) की प्रतियोगिता कराई गई जिसमे 100 से भी अधिक बच्चों, युवाओं, नारियों तथा पुरुषों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया तथा अपने को फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सभी भाग लेने वालों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता को हमारे युवा साथी पारित भार्गव एवं शोभना भार्गव जी ने बहुत ही रोमांचक तथा उत्साह पूर्वक ढंग से सम्पादित किया ।
इस प्रकार इस हिन्दू सम्मेलन में हमारी शाखा द्वारा दो गतिविधियां आयोजित कर समाज में स्वास्थ्य में प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष धीरेन्द्र जोशी, सचिव आनंद भार्गव, कोषाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, संयोजक अनिल कुमार गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के मनोज अग्रवाल, राष्ट्रीय समिति सदस्या शोभना भार्गव, वेद प्रकाश रुस्तगी, शैलेंद्र मोहन, हरि प्रकाश गुप्ता, शिव कुमार शर्मा, वरुण गोयल, अनुराग सिंघल, पंकज गुप्ता, संजीव गोयल, अजय सिंघल, रतन लाल नांगलिया, अतुल सचदेव, अशोक गोयल, अपर्णा गोयल, रैनी अग्रवाल, शीनू रुस्तगी, कल्पना गुप्ता, नीलम शर्मा, गायत्री गुप्ता, रिनी अग्रवाल, रिंकू गुप्ता, प्रांतीय संयोजक सुनीता अरोड़ा, अतुल गोयल, सुषमा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, जतिंदर हंस, सुरेश बिन्दल जी, प्रदीप पुष्प जी, सतेन्द्र अग्रवाल,आदि में भाग लेकर इस शिविर को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button