
हापुड़,(आनन्द धारा न्यूज़)। अभिषेक पांडेय (जिलाधिकारी, हापुड़) की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेतर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों की लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली कम है, वे विशेष अभियान चलाकर प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें।
बैठक में हिमांशु गौतम (मुख्य विकास अधिकारी), संदीप कुमार (अपर जिला अधिकारी, वित्त एवं राजस्व), सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



